CDMO मोमेंटम से मोरेपेन की कमाई का स्तर नया मुकाम छू रहा है; वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही (H1) में EBITDA 220 करोड़ रुपये दर्ज हुआ
गुरुग्राम, हरियाणा : मोरपेन लैबोरेटरीज लिमिटेड (NSE: MOREPENLAB; BSE: 500288) ने आज 30 सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए, जिसमें लगातार दूसरी बार तिमाही नतीजों में रिकॉर्ड राजस्व और कमाई दर्ज की गई है।
दूसरी तिमाही (Q2FY27) में, कंपनी का सेल्स रेवेन्यू 81 प्रतिशत बढ़कर 755 करोड़ रुपये, EBITDA 273 प्रतिशत बढ़कर 132 करोड़ रुपये और टैक्स के बाद का मुनाफा (PAT) 117 प्रतिशत बढ़कर 89 करोड़ रुपये हो गया। इसमें कमर्शियल CDMO सप्लाई में बढ़ोतरी, बेहतर बिजनेस मिक्स और उच्च ऑपरेटिंग लीवरेज का अहम योगदान रहा। दूसरी तिमाही के दौरान EBITDA मार्जिन बढ़कर 17.45 प्रतिशत हो गया।
वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही की मुख्य बातें (साल-दर-साल):
• राजस्व: 755 करोड़ रुपये (81 प्रतिशत की वृद्धि)
• EBITDA: 132 करोड़ रुपये (273 प्रतिशत की वृद्धि)
• EBITDA मार्जिन: 17.45 प्रतिशत (897 bps की बढ़ोतरी)
• PAT: 89 करोड़ रुपये (117 प्रतिशत की वृद्धि)
• CDMO राजस्व: 253 करोड़ रुपये
• CDMO का योगदान: API + CDMO राजस्व का 52 प्रतिशत
• निर्यात: 397 करोड़ रुपये (131 प्रतिशत की वृद्धि)
• मेडिकल डिवाइस: 208 करोड़ रुपये (65 प्रतिशत की वृद्धि)
30 सितंबर, 2026 को समाप्त हुई पहली छमाही (H1 FY27) के लिए, राजस्व 57 प्रतिशत बढ़कर 1330 करोड़ रुपये हो गया, EBITDA 243 प्रतिशत बढ़कर 220 करोड़ रुपये हो गया, और PAT 177 प्रतिशत बढ़कर 145 करोड़ रुपये हो गया। पहली छमाही के दौरान निर्यात दोगुने से भी अधिक होकर 654 करोड़ रुपये हो गया, जो कंपनी के बिक्री राजस्व का लगभग आधा हिस्सा है।
वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही (H1) की मुख्य बातें (साल-दर-साल)
• राजस्व: 1330 करोड़ रुपये (57 प्रतिशत की वृद्धि)
• EBITDA: 220 करोड़ रुपये (243 प्रतिशत की वृद्धि)
• EBITDA मार्जिन: 16.50 प्रतिशत
• PAT: 145 करोड़ रुपये (177 प्रतिशत की वृद्धि)
• CDMO राजस्व: 311 करोड़ रुपये
• निर्यात: 654 करोड़ रुपये (122 प्रतिशत की वृद्धि)
• मेडिकल डिवाइस: 399 करोड़ रुपये (39 प्रतिशत की वृद्धि)
• API + CDMO क्षमता: 614 KL
प्रबंधन की टिप्पणी
प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, श्री सुशील सूरी, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, मोरेपेन लैबोरेटरीज लिमिटेड, ने कहा: “Q2 मोरपेन के बदलाव में एक और महत्वपूर्ण कदम है। CDMO अब एक सार्थक कमर्शियल स्तर पर पहुँच गया है, हमारा API पोर्टफोलियो अधिक वैश्विक और उच्च मूल्य वाला होता जा रहा है, और मेडिकल डिवाइसेस का कारोबार भी मजबूती से बढ़ रहा है। H1 FY27 में EBITDA का 200 करोड़ रुपये के पार जाना हमें क्षमता, कार्यक्षमता और भविष्य के विकास में निवेश करने के लिए एक काफी मजबूत आधार देता है।”
श्री संजय सूरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, मोरेपेन लैबोरेटरीज लिमिटेड ने कहा:
“हम ग्राहकों के प्रोग्राम के अनुसार CDMO ऑर्डर पूरे कर रहे हैं, और इसी क्रम में क्षमता विस्तार का पहला चरण 614 KL पर तय समय से पहले ही पूरा हो गया है। 800 KL तक क्षमता बढ़ाने के अगले चरण के लिए सिविल कार्य शुरू हो गया है, जिसे वित्त वर्ष 2028 की दूसरी तिमाही (Q2 FY28) तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पैमाने अथवा स्केल को बढ़ाने के साथ-साथ, हम हाई-पोटेंसी API और नई तकनीकों में अपनी क्षमताएं विकसित कर रहे हैं, और साथ ही CDMO विकास तथा विनिर्माण के नए अवसरों के लिए वैश्विक फार्मास्युटिकल ग्राहकों के साथ जुड़ रहे हैं।”
आय में परिवर्तन: एक उच्च आय प्रोफ़ाइल
मोरेपेन का अर्निंग्स प्रोफाइल संरचनात्मक रूप से बदल रहा है, क्योंकि CDMO का दायरा बढ़ रहा है, API मिक्स नए और अधिक मूल्य वाले बिजनेस की ओर शिफ्ट हो रहा है, और रेवेन्यू बेस लगातार वैश्विक होता जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप EBITDA बेस बेहतर हो रहा है, मार्जिन मजबूत हो रहे हैं, और विकास में फिर से निवेश करने की क्षमता बढ़ रही है।
यह बदलाव पूंजी उत्पादकता और कार्यशील पूंजी की दक्षता में भी दिखाई देने लगा है:
• ROCE: 18.8 प्रतिशत TTM, जबकि FY26 में यह 9.4 प्रतिशत था
• ROE: 13.6 प्रतिशत TTM, जबकि FY26 में यह 7.6 प्रतिशत था
• प्राप्य दिन: 66 दिनों से घटकर 49 दिन हो गए
• डेट-टू-इक्विटी: 0.23x, जो कि कम स्तर पर बना हुआ है एवं अधिक वर्किंग कैपिटल और क्षमता विस्तार में मदद कर रहा है।
CDMO का विस्तार
CDMO अब वैलिडेशन और शुरुआती कमर्शियल सप्लाई के चरण से आगे बढ़कर, बड़े कमर्शियल स्तर पर आ गया है। मोरपेन के पहले से घोषित 825 करोड़ रुपये के ग्लोबल CDMO मैंडेट का काम अब नियमित कमर्शियल सप्लाई के रूप में चल रहा है, जिससे फार्मास्युटिकल कारोबार में CDMO के योगदान में काफी बदलाव आया है।
• Q2FY27 CDMO रेवेन्यू: 253 करोड़ रुपये, जबकि Q1FY27 में यह 58 करोड़ रुपये था
• H1FY27 CDMO राजस्व: 311 करोड़ रुपये
• Q2FY27 में CDMO का योगदान: संयुक्त API + CDMO राजस्व का 52 प्रतिशत
API: स्थापित नेतृत्व, उच्च-मूल्य वाला मिश्रण
API मोरेपेन के फार्मास्युटिकल कारोबार का वैज्ञानिक और विनिर्माण आधार बना हुआ है, जिसे प्रमुख API ड्रग्स में मजबूत स्थिति और वैश्विक स्तर पर ग्राहकों के साथ स्थापित संबंधों का समर्थन प्राप्त है।
API ड्रग्स का पोर्टफोलियो धीरे-धीरे नए मॉलिक्यूल्स, निर्यात बाजारों और अधिक मूल्य वाले अवसरों की ओर बढ़ रहा है।
• निर्यात योगदान: पारंपरिक API राजस्व का लगभग 76 प्रतिशत
• नए मॉलिक्यूल: वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में API राजस्व के 14 प्रतिशत से बढ़कर, वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में 25 प्रतिशत हो गया है ।
• रणनीतिक दिशा: API के क्षेत्र में स्थापित नेतृत्व के साथ-साथ, लगातार उच्च मूल्य वाले उत्पादों का मिश्रण।
मेडिकल डिवाइस: स्केलेबल क्रॉनिक-केयर फ्रैंचाइज़
मोरपेन ने ब्लड ग्लूकोज और ब्लड प्रेशर की निगरानी के इर्द-गिर्द एक मजबूत क्रॉनिक-केयर फ्रैंचाइज़ खड़ी की है। इसे एक बड़े इंस्टॉल्ड बेस, बार-बार इस्तेमाल होने वाले कंज्यूमेबल्स, देशव्यापी वितरण और सेवा नेटवर्क, तथा बढ़ती बैकवर्ड इंटीग्रेशन का समर्थन हासिल है।
• दूसरी तिमाही का राजस्व: 208 करोड़ रुपये (65 प्रतिशत की वृद्धि)
• H1 राजस्व: 399 करोड़ रुपये (39 प्रतिशत की वृद्धि)
• इंस्टॉल्ड बेस: लगभग 20 मिलियन ग्लूकोज मीटर
• वार्षिक स्ट्रिप वॉल्यूम: लगभग 500 मिलियन स्ट्रिप्स
क्षमता और सामर्थ्य
मोरपेन API और CDMO की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप अपनी विनिर्माण क्षमता का विस्तार कर रही है, और साथ ही अपनी विकास तथा नियामक क्षमताओं को भी मजबूत कर रही है। विस्तार का अगला चरण ग्राहकों के कार्यक्रमों और बढ़ती व्यावसायिक दृश्यता (business visibility) के साथ-साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस तिमाही के दौरान, मोरेपेन ने सिटाग्लिप्टिन टैबलेट्स USP के लिए अपना पहला U.S. ANDA भी प्रस्तुत किया है, जिससे फिनिश्ड-डोजेज डेवलपमेंट और रेगुलेटरी क्षमताओं में मजबूती आई।
• API + CDMO क्षमता: लगभग 535 KL से बढ़कर 614 KL हो गई
• अगला चरण: 800 किलोलीटर की ओर विस्तार
• लक्ष्य पूर्णता: वित्त वर्ष 28 की दूसरी तिमाही (Q2 FY28)
• नियामक क्षमता: तिमाही के दौरान पहला अमेरिकी ANDA प्रस्तुत किया गया।
मोरपेन लैबोरेटरीज लिमिटेड के बारे में
मोरपेन लैबोरेटरीज लिमिटेड एक भारतीय फार्मास्युटिकल और हेल्थकेयर कंपनी है, जिसके पास API, रेगुलेटेड मैन्युफैक्चरिंग, CDMO और हेल्थकेयर उत्पादों के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव है। यह कंपनी 90 से अधिक देशों में ग्राहकों को सेवाएं देती है और अपने स्थापित API कारोबार, बढ़ते CDMO बिजनेस तथा वैश्विक स्तर पर लंबे समय से चले आ रहे ग्राहक संबंधों के आधार पर एक उच्च-मूल्य वाला फार्मास्युटिकल प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है।
फार्मास्यूटिकल्स के साथ-साथ, मोरपेन ने रक्त शर्करा और रक्तचाप की निगरानी पर केंद्रित चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण क्रॉनिक-केयर फ्रैंचाइज़ का निर्माण किया है, जिसे एक बड़े स्थापित आधार, आवर्ती उपभोग्य सामग्रियों, बैकवर्ड-इंटीग्रेटेड विनिर्माण और राष्ट्रव्यापी वितरण और सेवा द्वारा समर्थित किया गया है।
